कोटा। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से गुमानपुरा पुलिस चौकी के पास भाजपा प्रवक्ता पंकज मेहता द्वारा शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस पहल से राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय वार्ड पार्षद नंदकिशोर मेवाड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नयापुरा मंडल की प्रतिनिधि सोनिया राठौर, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप बोरा, मंडल मंत्री टीकम यादव तथा मंडल महामंत्री अर्चना शर्मा भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की जनसेवा पहल समाज के लिए बेहद आवश्यक है। प्याऊ के माध्यम से जरूरतमंदों को राहत मिलेगी और यह सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।





