Saturday, August 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में बड़ी कार्रवाई: 1296 बीघा जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने थाना तालेडा और थाना नमना पुलिस के साथ मिलकर ग्राम रामपुरिया और पीली की खान क्षेत्र में अभियान चलाया।

यह भूमि पहले ही रीको को आवंटित की जा चुकी है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सक्सेना की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन (निशानात) किया गया। कुल 207.36 हेक्टेयर (करीब 1296 बीघा) भूमि पर अतिक्रमियों द्वारा पत्थर की कोट, पक्के स्ट्रक्चर, बाउंड्रीवाल और मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसे कार्रवाई के दौरान ध्वस्त कर हटाया गया।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा सहित कई राजस्व अधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस उपाधीक्षक तालेडा राजेश टेलर, थानाधिकारी तालेडा अरविंद भारद्वाज और थानाधिकारी नमना माया के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles