Friday, April 24, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा थर्मल में भालुओं की दस्तक: गेट नंबर 4 पर एक साथ चार भालू, कर्मचारियों में दहशत

कोटा। कोटा थर्मल पावर स्टेशन के गेट नंबर 4 पर देर रात एक साथ चार भालू नजर आने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू गेट के आसपास घूमते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

कर्मचारियों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही थर्मल परिसर की कैंटीन के पास एक भालू ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद से इलाके में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात शांति और कम आवाजाही के कारण भालू औद्योगिक क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं। भोजन की तलाश में ये वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंच रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। एक साथ चार भालुओं का गेट के पास दिखना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वन विभाग और थर्मल प्रबंधन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए और वन्यजीवों को आबादी से दूर रखने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles