Friday, April 24, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में गुंडागर्दी: कुन्हाड़ी में मिठाई की दुकान पर पथराव, CCTV में कैद हुई वारदात

कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में देर रात एक मिठाई की दुकान पर नशे में धुत युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

दुकानदार के अनुसार, आरोपी युवक दुकान पर आया और पैसे की मांग करने लगा। जब दुकानदार ने पैसे देने से इनकार किया, तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दुकान के बाहर खड़े सामान को नुकसान पहुंचाया गया और इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद दुकानदार ने कुन्हाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में सूरजमल नाम के युवक और उसके साथियों को आरोपी बताया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके के लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles