Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महावीर सेन बने स्टेट कोर्डिनेटर, बूंदी विधानसभा की सौंपी जिम्मेदारी

कोटा/बूंदी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन-राजस्थान (आरजीपीआरएस) में संगठनात्मक मजबूती के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद महावीर सेन को स्टेट कोर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति 2 वर्ष अथवा अग्रिम आदेश (जो भी पहले हो) तक प्रभावी रहेगी। साथ ही महावीर सेन को बूंदी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया है, जहां वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे।

संगठन की ओर से विश्वास जताया गया है कि महावीर सेन अपनी कार्यक्षमता, अनुभव और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण के साथ संगठन की आचार संहिता का पालन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में बूंदी विधानसभा में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles