Friday, April 24, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान का परिंडा अभियान जारी

कोटा/श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां) के द्वारा चलाए जा रहे सघन और नियमित परिंडा अभियानके तहत आज सिविल कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे ।संस्थान के अभिषेक सोनी , माधव सोनी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज सिविल कॉलोनी, के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।

आज इस परिंडा अभियान के अवसर पर आरपीएस अधिकारी हरिराम सोनी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस नेक कार्य की सराहना की और साथ ही इस तपती गर्मी में आमजन से अपील की कि इस जैव संतुलन में मदद करने वाले मासूम पक्षियों की सेवा के लिए

एक परिडा सभी को लगाना चाहिए और नियमित उसमें दाना पानी की व्यवस्था करें lक्योंकि …

जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है।

संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए जल और अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है ,परंतु इन मासूम पक्षियों को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है और हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं ।

इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर,प्रतिदिन इन में दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है,कि जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अभी तक अपने घर आंगन में, बालकनी में ,छत पर अगर परिंडा नहीं लगाया हो तो वह एक परिंडा इन मासूम पक्षियों के लिए जरूर लगाए और उसमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प ले l

आज के इस अभियान , पर्यावरण प्रेमी हर्ष विजय, योगेश गुप्ता, ताराशंकर पंचोली, रितेश मीणा, हितांश सोनी, कपिल सोनी, विध्यांश अग्रवाल, योगेश खण्डेलवाल, राजेन्द्र नागर आदि का सहयोग रहा।

अपनत्व की भावना ,,,,

थोड़ा सा पानी, थोड़ा सा दाना,,,

आओ कुछ करें उनके लिए,,,,

जो बोल नहीं सकते खुद के लिए

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles