Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेम जी प्रेम की स्मृति में 2 मई को सम्मान समारोह

कोटा/हाड़ौती अंचल के मूर्धन्य विद्वान साहित्यकार स्वर्गीय प्रेम जी प्रेम की स्मृति में 2 मई 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर “प्रेम जी प्रेम स्मृति सम्मान 2026” के लिए योग्य व्यक्तित्व का चयन संस्थान द्वारा किया जाएगा।

डॉ. अमर सिंह जैन ने बताया कि प्रेम जी प्रेम देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार और रंगकर्मी थे, जिनकी प्रतिभा बहुमुखी थी। उन्होंने हाड़ौती अंचल की सांस्कृतिक परंपराओं, धरोहरों और पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे हिंदी और हाड़ोती भाषा के सशक्त रचनाकार थे। विशेष बात यह रही कि हाड़ौती अंचल में पहला अकादमी पुरस्कार भी उन्हें ही प्राप्त हुआ था।

संस्थान के संयोजक अतुल कनक ने जानकारी दी कि इस सम्मान के तहत किसी संस्कृति कर्मी, साहित्यकार, रंगकर्मी या कलाविद को सम्मानित किया जाता है। चयन प्रक्रिया में यह विशेष ध्यान रखा जाता है कि सम्मानित व्यक्तित्व ने प्रेम जी प्रेम के कार्यों की दिशा में योगदान दिया हो और क्षेत्र के सांस्कृतिक वैभव को नई पहचान दी हो।

अब तक यह सम्मान जगदीश सोलंकी, दुर्गादान सिंह गौड़, प्रेमलता जैन और रामकुमार जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को प्रदान किया जा चुका है।

प्रवक्ता रामकरण प्रभाती ने बताया कि आयोजन समिति की बैठक शीघ्र आयोजित कर वर्ष 2026 के सम्मानित व्यक्तित्व के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह समारोह हाड़ौती अंचल की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और साहित्य-संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles