-भारत सिंह चौहान
कोटा। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाली 32वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कोटा के वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी सत्येन्द्र कुमार शर्मा लगातार दूसरी बार राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है।
इस प्रतियोगिता में उनके साथ कोटा के डॉ. जगदीश चन्द्र शर्मा एवं सुधीर कुमार चतुर्वेदी भी इस वर्ष राजस्थान की ओर से हिस्सा लेंगे। तीनों खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
इस अवसर पर गौतम समाज बोरखेड़ा मंडल के अध्यक्ष विजय पंडित एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।






