Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती में शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को तीसरे अभ्यारण्य के रूप में विकसित करने के प्रयास — अशोक माहेश्वरी

बारां । होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान की बारां इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी से मुलाकात कर बारां जिले के पर्यटन विकास एवं हाड़ोती टूर पैकेज मेंकोटा बूंदी झालावाड़ के साथ-साथ बारां को भी एक दिन के टूर पैकेज में शामिल करने पर चर्चा की।

अग्रवाल ने बताया कि बारां जिले के वन क्षेत्र रणथंभौर टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क तथा माधव टाइगर रिजर्व से जुड़े हुए हैं, जिससे यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण वन्यजीव कॉरिडोर बनता है। उन्होंने जानकारी दी कि चीता ‘पी-3’ की मूवमेंट शेरगढ़ क्षेत्र में देखी गई है, जो यहां अपना टेरिटरी विकसित कर रहा है।जो यहां पर खरगोश और जंगली सूअर का शिकार कर चुका हैऔर पवन नदी के आसपास इसका मूवमेंट है

उन्होंने बताया कि शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ अभ्यारण्य में बाउंड्री वॉल का कार्य लगभग 75% पूरा हो चुका है, जबकि शेष 25% कार्य बजट के अभाव में लंबित है। उन्होंने संभागीय अध्यक्ष से इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया जिससे यह क्षेत्र भविष्य में चीता सेंचुरी के रूप में विकसित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि बारां जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद यहां पर्यटन विभाग का स्थायी कार्यालय नहीं है, जिससे विकास, संरक्षण और प्रचार-प्रसार में बाधाएं आती हैं। यदि यहां पर्यटन कार्यालय स्थापित किया जाता है तो क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

इस अवसर पर कोटा डिवीजन के अशोक माहेश्वरी ने कहा कि बारां जिले में पुरात्व ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की भरपूर संभावनाएं हैं। शेरगढ़ वाइल्डलाइफ अभ्यारण्य, सोरसन वन क्षेत्र तथा अन्य स्थलों को विकसित कर हाड़ोती क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि यहां चीता पुनर्वास की योजना लागू होती है, तो यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

माहेश्वरी ने आगे कहा कि हाड़ोती के चारों जिलों — कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां — को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए फेडरेशन लगातार प्रयासरत है। शीघ्र ही बारां में एक संभागीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें हाड़ोती के साथ साथ बांरा के पर्यटन विकास पर विस्तृत मंथन होगा।

बैठक के दौरान शेरगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में देखे गए चीता ‘पी-3’ के फोटो पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में , मृत्युंजय पंकज एवं मोहम्मद अशफाक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles