Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जानलेवा हमले के पांच वांटेड अपराधी गिरफ्तार,प्रत्येक पर था 10-10 हजार रुपये का इनाम

कोटा/कोटा जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम आईपीएस कोटा शहर ने बताया की विजय लक्ष्मी मैरिज गार्डन कंसुआ कोटा में महेन्द्र की टेन्ट हाउस की दुकान पर भगवान सिंह के साथ आरोपीगणों द्वारा तलवार सरियों से मारपीट कर भगवान सिंह को गंभीर रूप से घायल कर ओरापी मौके फरार हो गये । घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रूपये के ईनाम घोषित किये गये। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन व रूद्रप्रकाश शर्मा,वृत्ताधिकारी वृत्त पंचम कोटा शहर के सुपरविजन में जितेन्द्र सिंह पुनि थानाधिकारी थाना उधोग नगर के नेतृत्व में टीम का गठन गया। अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत,थाना उद्योग नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में फरार चल रहे पांच इनामी बदमाश विकास वर्मा उर्फ पोथी व इरसाद अली उर्फ टोनी,कृष्ण कुमार उर्फ बिहारी ओर रोहित प्रजापति सहित रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles