Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एरोड्राम सर्किल पर चला KDA का बुलडोजर, सालों पुराना अतिक्रमण हटाया

भारत सिंह चौहान

कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) श्री बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एरोड्राम सर्किल के पास स्थित थोक फल-सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां रेस्ट हाउस (जहां वर्तमान में अन्नपूर्णा रसोई संचालित है) की चारदीवारी के सहारे सड़क सीमा में अवैध रूप से बोडियां और ठेले लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था।

बताया गया कि अतिक्रमी लंबे समय से यहां जमे हुए थे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। KDA के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए सभी अवैध अतिक्रमण हटवा दिए।

कार्रवाई के दौरान KDA के तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, भवानी शंकर कारपेन्टर, पटवारी हरीश कुमार गुप्ता, रोहिणी महावर, तकनीकी शाखा से सहायक अभियंता लालचन्द मटोरिया, कनिष्ठ अभियंता विनोद मण्डावत सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles