Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को कांग्रेस ने रोका, नारी शक्ति देगी जवाब : मंजू शर्मा

-भारत सिंह चौहान

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारी वंदन अधिनियम के लोकसभा में गिर जाने के बाद, महिला आरक्षण रोकने की कोशिश करने वाली कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरुद्ध तीखी प्रतिक्रिया जमीनीस्तर पर हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात द्वारा राजरानी टावर में बुधवार अपराहन में पत्रकार वार्ता को जयपुर लोकसभा से भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने पत्रकारवार्ता संबोधित की और लोकसभा में कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ” यह बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना था। लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया है। जिसे देश की नारीशक्ति कभी माफ नहीं करेगी। ”

मंजू शर्मा ने कहा कि ” भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह बिल भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम था, जिसे कांग्रेस ने द्वेषतापूर्ण कदम उठा कर रोकने का प्रयास किया है। ”

उन्होंने कहा कि ” देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। कांग्रेस द्वारा बार-बार महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने की प्रवृत्ति को नारी शक्ति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।”

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, जबकि विपक्ष केवल राजनीति के लिए ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध करता है।

भाजपा आगामी समय में कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी, ताकि महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता और अधिक बढ़ाई जा सके।

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया, जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा,महिला मोर्चा की मीडिया सहसंयोजक पूनम जैन, जिला परिषद सदस्य प्रेरणा गौतम,पूर्व प्रधान लाडपुरा अनुराधा मीणा मंचस्थ रहे।

सोशल मीडिया संभाग संयोजक रजनीश राणा, जिला मीडिया संयोजक नरेंद्र चौहान, हुकमत सिंह झाला, सोनिया राठौड़ सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles