Friday, August 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव आज: 23 सीटों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में

कोटा/Bar Council of Rajasthan के 23 सदस्यों के लिए आज बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

अतिरिक्त चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजीव जैन के अनुसार, कोटा में अदालत परिसर स्थित सभागार में मतदान होगा, जहां 2518 अभिभाषक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 40 बूथ बनाए गए हैं। कोटा से महेश शर्मा, रघुनंदन गौतम, रमेश कुशवाह और श्याम बिहारी बैरागी चुनाव मैदान में हैं।

वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी डॉ. सचिन आचार्य ने बताया कि पूरे प्रदेश में 23 पदों के लिए कुल 234 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 57 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा।

प्रदेशभर में करीब 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां लगभग 84,293 अधिवक्ता मतदान करेंगे। हर बूथ पर एक अधिवक्ता पोलिंग अधिकारी, एसडीओ को-ऑब्जर्वर, राज्य सरकार के दो कर्मचारी और बार काउंसिल के दो कर्मचारी तैनात रहेंगे।

प्रत्येक मतदाता 234 प्रत्याशियों में से वरीयता के आधार पर 23 वोट दे सकेगा। मतदान के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

चुनाव अधिकारी के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। यह चुनाव Supreme Court of India द्वारा गठित कमेटी के निर्देशन में करवाए जा रहे हैं। साथ ही, किसी भी असुविधा के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles