कोटा / हाड़ौती खादी ग्रामोद्योग समिति (छोगा की बावड़ी) लाडपुरा स्थित कार्यालय पर हाड़ौती खादी ग्रामोद्योग समिति की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता रवी भूषण श्रीरोमणी की अध्यक्षता में हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री वरिष्ठ किसान नेता दशरथ कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश ठाडा,जिला झालावाड़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अरुण भार्गव,जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा सहित प्रविण कुमार, मुकेश शर्मा, रमेश खंडेलवाल,बकरुदीन अंसारी, गणेश बैरागी आदि ने महात्मा विचार से प्रतिबद्ध सर्वोदय के वरिष्ठ किसान नेता यशवंत चौधरी को उनके असामायिक निधन पर सर्वोदय विचार को स्थानीय स्तर पर अपूर्णीय क्षति बताते हुए बैठक में शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संतप्त श्रद्धांजलि बैठक में समग्र सेवा संघ के प्रदेश (राजस्थान) के मंत्री एवं वरिष्ठ किसान नेता दशरथ कुमार ने अपने! साथी यशवंत सिंह चौधरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन सादगी पूर्ण एवं अहिंसात्मक कार्य शैली पर आधारित था बैठक में सभी वक्ताओं ने उनके चित्र पर सुत की माला अर्पित कर लघु, मध्यम कुठिर उद्योगो को स्थापित करने सहित लोकतंत्र के स्थायित्व को बनायें रखने का भी संकल्प लिया।















