कोटा/एक प्रेस विज्ञप्ति में बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरुण भार्गव में कोटा कलेक्टर पियूष सांमरिया जी को पत्र लिखकर मांग करी है कि जिस प्रकार राजस्थान में सबसे गर्म कोटा को बताया जा रहा है विशाल गर्मी के चलते महाराष्ट्र छग में दोपहर के वक्त ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं इस भीषण गर्मी में छोटे बालक बालिकाओं का 1:30 से 2:00 बजे के बीच तक भीषण गर्मी में स्कूल में रहना व छुट्टी के बाद गर्मी में घर आना बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ नुकसानदायक हो सकता है। जानकारी में आया है स्कूलों में बच्चों की तबीयत खराब हो रही हैं।
भार्गव ने कोटा कलेक्टर से मांग करी है कि नर्सरी से पांचवी क्लास तक के बच्चों का स्कूल का समय 11:00 से पूर्व करने के आदेश जिला स्तर पर प्रसारित करें तुरंत प्रभाव से जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य में कोई हानि ना हो।






