नई दिल्ली। वांछित फाउंडेशन दिल्ली की संस्थापिका डॉ. सुनीता मेहरोत्रा के नेतृत्व में संस्था लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
संस्था द्वारा गरीब बच्चों को कम फीस पर ट्यूशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन और आवश्यक सामग्री प्रदान कर उनकी सहायता की जा रही है।
वांछित फाउंडेशन न केवल मानव सेवा बल्कि जीव-जंतुओं की देखभाल में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था के सदस्य नियमित रूप से पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करते हैं।
इसके अलावा फाउंडेशन द्वारा योग के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
डॉ. सुनीता मेहरोत्रा के नेतृत्व में वांछित फाउंडेशन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, सहयोग और जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है, जो निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक पहल है।





