Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल का रंगारंग फागोत्सव, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा माहौल

कोटा। टिपटा स्थित ज्ञान राय जी के मंदिर परिसर में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के महिला मंडल द्वारा फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और गुलाल की खुशबू से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। इस अवसर पर आकर्षक राधा रानी की झांकी सजाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सजीव श्रृंगार और मनोहारी साज-सज्जा के साथ प्रस्तुत झांकी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में फाग के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “श्याम” के जयघोष से गूंज उठा। कई महिलाओं ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मनोहारी प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

फागोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भक्ति और उत्साह के इस संगम में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

महिला मंडल अध्यक्ष नीलम सोनी ने बताया ‌कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने आगामी होली पर्व को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

फागुन के रंगों और भक्ति रस से ओतप्रोत यह आयोजन समाज की सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बना।इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम सोनी, महामंत्री सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष अनीता सोनी, कोषाध्यक्ष वंदना सोनी तथा समस्त महिला मंडल सदस्याएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles