Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वेलेन्टाइन नहीं भारतीय संस्कृति चाहिए

कोटा/कोटा में श्री योगवेदांत सेवा समिती, युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल द्वारा विज्ञान नगर स्थित शुभम गार्डन में मात्र पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे मात पिता तुम्हें वंदन, कोई पूजन कोई पाठ कोई यज्ञ सम्पन्न नहीं होगा मात पिता हैं दुखी तो कोई देव प्रसन्न नहीं होगा आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार एवं संगीतमय आरती के माध्यम से बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन किया। उनकी 7 परिक्रमा की एवं मधुर प्रसाद खिलाया, माता पिता से अपनी भूलों की क्षमा प्रार्थना की। माता पिता ने अपने लाडलों को अपने गले से लगा लिया एवं खूब आशीर्वाद बरसाए। कार्यक्रम में ऐसा समा बंधा कि सभी की आंखें भर आई।

अतिथियों में श्री कमलदास जी महाराज, श्री प्रमोद चतुर्वेदी, हरिद्वार के श्री धर्मानंद जी महाराज, लव शर्मा, हिम्मत सिंह हाड़ा, शिवकांत नंदवाना, मोहित गौतम, रिंकू गौतम ,प्रेम भाटिया, गिरधारी पंजवानी, साधना सिंघवी, कृष्णा कपूर, डॉ बी डी लाहौटी, डॉ सुषमा भोला, डॉ जी के माथुर, डॉ अमित व्यास आदि उपस्थित रहे।

समिती द्वारा यह कार्यक्रम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से पिछले २० वर्षों से देश भर मे 14 फरवरी को मनाया जाता है

समिति की ओर से वीरेंद्र सूद, एम एल त्यागी, संदीप अग्रवाल, के के तिवारी, संजय तलवार नरेंद्र सिंह दीपक शेरवानी, मनमोहन, युवा सेवा संघ अध्यक्ष मनीष मेघवाल, पीयूष साहेत्या, पुष्पेंद्र मालव निखिल सरोया, प्रदीप गंगवानीआदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles