Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मकर संक्रांति पर मानव कल्याण समिति की मानवीय पहल, खुले आसमान तले रहने वालों को बांटे कंबल

कोटा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मानव कल्याण समिति राजस्थान द्वारा सर्द रात्रियों में ठंड से जूझ रहे असहाय एवं निशक्तजनों के लिए सराहनीय सेवा कार्य किया गया। खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर जरूरतमंदों को तालाब की पाल, लक्की बुर्ज, गीता भवन, गुमानपुरा फ्लाईओवर के नीचे सहित विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री पंकज मेहता तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हेमंत विजयवर्गीय के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश विजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल नामा, महासचिव यज्ञदत्त हाड़ा, केशव मित्तल, विमल जैन, अरुण भार्गव, विजय माहेश्वरी एवं अर्चना राजावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के संयोजक एवं समिति के कोषाध्यक्ष केशव मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने उद्बोधन में श्री हेमंत विजयवर्गीय ने कहा कि मानव कल्याण समिति द्वारा पिछले 35 वर्षों से निरंतर कंबल वितरण का यह पुनीत कार्य समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल मित्तल के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था, जिसे वर्तमान पदाधिकारी भी पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी और अत्यंत सराहनीय है।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पंकज मेहता ने समिति द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव कल्याण समिति समाजसेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। इसके लिए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद रविंद्र बैरवा, चंद्रमोहन योगी, कमल मोदी, अमित शर्मा, चेतन नामा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सेवा कार्य के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष की झलक देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles