कोटा हॉर्टिकल्चर सोसायटी की विंटर मीट संपन्न
भारत सिंह चौहान ✍️
कोटा, 18 अक्टूबर।कोटा हॉर्टिकल्चर सोसायटी (KHS) की विंटर मीट शनिवार को बसंत विहार स्थित काव्या क्लासेज में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की मेजबानी हिना खान और रचना गोयल ने की। मीट में गार्डनिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारी साझा की। अनुरोध अग्रवाल और हिमांशी अग्रवाल ने विंटर फ्लावरिंग, अशोक नागर और हरि प्रकाश जोशी ने एडेनियम ग्राफ्टिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, सलीम खान जी ने सर्दियों में एडेनियम की देखभाल कैसे करें इस बारे में जानकारी दी, संगीता देव और आलोक दयाल ने वॉटर लिली की देखभाल, रजनी अग्रवाल और नमिता खुराना ने सजावटी पौधों तथा पारुल सिंह और राज पुनिया ने कैक्टस की देखभाल के टिप्स दिए।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य जी.एस. भटनागर सर, तौकीर फातिमा, शबाना परवीन, राजीव अग्रवाल, अशोक नागर, पायल बोहरा, रचना खंडेलवाल और ज्योति रमानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यों ने बागवानी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।





