Monday, October 19, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रामसेतु निर्माण से संजीवनी बूटी तक रामलीला में सजी रामायण की जीवंत झांकी

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। आरके पुरम-ए स्थित श्री महर्षि गौतम रामलीला पार्क में श्री रामलीला आयोजन समिति एवं नगर निगम कोटा के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला मंचन के दौरान रामसेतु निर्माण, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति अस्त्र और संजीवनी बूटी के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया।ध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री गिरिराज गौतम ने बताया कि बजरंग रामलीला लोक कला मंडल, नागौर के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, संवादों और रामायण के छंदों के माध्यम से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मीडिया प्रभारी पीपी गुप्ता ने बताया कि रामसेतु निर्माण में वानर सेना के सामूहिक प्रयास और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण को दर्शाया गया। अंगद-रावण संवाद में अंगद की निर्भीकता और रावण के अहंकार का चित्रण हुआ। वहीं, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग में लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

मुख्य संयोजक बालचंद फौजी ने बताया कि 20 अक्टूबर को आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा। 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ कवि पंडित प्रेम शास्त्री सम्मेलन के सूत्रधार होंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री गिरिराज गौतम, संयोजक चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, सत्य प्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रोहित गौतम, खेमराज शर्मा, राजेंद्र सिंह सोलंकी, रश्मि गौतम, इंदिरा, अनन्या और राधा शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles