कोटा/धुलेट कस्बा क्षेत्र की लोढाहेड़ा रोड़ पर स्तिथ रामरज गौ शाला में मकर संक्रान्ति की जबर्दस्त माहौल देखा गया ।गौशाला समिति की ओर से गौ शाला परिसर में एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ, कन्या भोज,का कार्यक्रम करवाया गया जिसकी पूर्णाहूती मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर की गई।साथ ही धुलेट के गौ भक्तो को गौ सेवा का पुण्य अर्जित करवाने के लिए गौ शाला समिति ने धुलेट में गौ ग्रास रथ के साथ भ्रमण कर तिल्ली, गुड़,अनाज,खल,दलिया,व धनराशी, एकत्रित कर गौ माता को भोग लगवाया।शास्त्रो के अनुसार मकर संक्राति के दिन किया हुवा पुण्य लाभ सो गुना होकर मिलता है ओर इस दिन गौ सेवा का विशेष महत्व होता है ।
इस दौरान गौशाला समिति के अध्यक्ष– जयप्रकाश केवट उपाध्यक्ष– शंकर सुमन,कोषाध्यक्ष– शुभम राठौर, सचिव– दिनेश रेगर, बजरंग दल संयोजक– अर्जुन सुमन, सेवा पखवाड़ा प्रभारी– ईश्वर सेन, समिति सदस्य– लोकेश राठोर (लोकु,) अनिल माहेश्वरी, रजत शर्मा, जितेश मेहरा, कुलदीप नागर, सुमित चौहान, समेत दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व ग्राम वासी उपस्थित रहै।






