Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वांछित फाउंडेशन दिल्ली की संस्थापिका डॉ सुनीता मेहरोत्रा को मिला पर्सनेलिटी अवॉर्ड 2025

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा को योग विज्ञान और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित

कोटा/डॉ. सुनीता मेहरोत्रा, संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा, वांछित फाउंडेशन, दिल्ली को पर्सनेलिटी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है! यह अवॉर्ड उन्हें योग विज्ञान और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

ग्लोबल अवॉर्ड और रिकनाइजेशन काउंसिल (GARC) द्वारा कांस्टीट्यूनल क्लब ऑफ इंडिया पर्सनेलिटी ऑफ ईयर 2025 का समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सुनीता मेहरोत्रा को मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में योग और सामाजिक कार्यों के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा, “यह अवॉर्ड वांछित फाउंडेशन परिवार के प्रत्येक सम्मानित सदस्यों के कार्यों का परिणाम है।” उन्होंने Global Award & Recognition Council के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. नितिन कुमार munot और प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. दुर्गा दास आजाद को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया है।

वांछित फाउंडेशन, दिल्ली की टीम डॉ. सुनीता मेहरोत्रा को इस सम्मान पर हार्दिक बधाई देती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles