Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मकर संक्रांति पर दादाबाड़ी गौशाला में गौसेवा, स्व. प्रदीप कासलीवाल की जन्म-स्मृति में अर्पित पुण्य

कोटा। मकर संक्रांति के पावन पर्व एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जैन रत्न स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की जन्म-स्मृति के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक प्रेरणादायी गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुण्य आयोजन संत सुधा सागर गौशाला, श्री दिगंबर जैन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी में श्रद्धा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने गौसेवा को मानव जीवन का श्रेष्ठ धर्म बताते हुए इसे पुण्य अर्जन का माध्यम बताया।

ग्रुप की अध्यक्ष सीमा बागडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्य के पुण्ययाजक सुरेश हरसोरा एवं सुषमा हरसोरा तथा गौरव सेठिया एवं रिंकी सेठिया रहे। सभी ने मिलकर स्व. प्रदीप कासलीवाल की स्मृति में यह सेवा अर्पित की।

इस व्यवस्था के प्रायोजक सुरेश हरसोरा एवं सुषमा हरसोरा के प्रति ग्रुप के सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष सुरेश- सुषमा हरसोरा, रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा, दादाबाड़ी जैन नशियां के अध्यक्ष जम्मू सराफ सहित अनिल सुरलाया, अरविंद बागडिया, जंबू ठाई सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में ग्रुप की सचिव श्वेता सेठिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी दंपति सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles