Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मकर संक्रांति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेवा पहल, जरूरतमंदों को कंबल व भोजन वितरण

कोटा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी द्वारा सेवा भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी आबिद खान, कोटा जिला अध्यक्ष नितिन गौतम तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल के आवास के बाहर जरूरतमंदों को तिल के लड्डू, गर्म भोजन एवं कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेविका एकता धारीवाल ने कहा कि सेवा और सद्भावना ही सच्चा धर्म है और मकर संक्रांति जैसे पर्व पर सभी समुदायों के साथ मिलकर सेवा कार्य करना सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान निरंतर समाजसेवा से जुड़े कार्य करते रहते हैं और यह आयोजन उसी परंपरा का हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष आबिद खान, जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली, जिला सचिव रोशन अली, फिरोज खान, साहिल खान, आशु, नासिर भाई, दानिश भाई, राजा भाई, वसीम भाई, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, जाकिर खान, नरेंद्र अखाड़ा, सुषमा सिंह, नियत अली, रहमत अली, मनोज पुरी, नरेंद्र सिंह, दिनेश सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।

सेवा कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles