Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नयापुरा बस स्टैंड के पास होटल में देह व्यापार का खुलासा, 17 आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में, होटल सीज — बुलडोजर कार्रवाई के संकेत

कोटा।नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के समीप एक होटल में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में गिरफ्तार आठ युवतियों और नौ पुरुषों को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

सोमवार को नयापुरा पुलिस ने आईपीएस प्रशिक्षु सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं डिप्टी एसपी डॉ. पूनम के निर्देशन में बस स्टैंड स्थित होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां आठ युवतियां और नौ पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने सभी को मौके पर ही डिटेन कर रात में थाने लाया।

पुलिस द्वारा मामले में पीटा एक्ट (अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान भीमगंजमंडी थाना पुलिस को सौंपा गया है। आईपीएस प्रशिक्षु सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्रवाई में एक दलाल जगदीश सहित नौ पुरुष और आठ महिलाओं के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि होटल के नीचे भोजनालय भी संचालित हो रहा था। पुलिस ने होटल को सीज कर दिया है। होटल संचालक नरेश औझा, जो मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस होटल पर पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है, इसके बावजूद यहां लगातार अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नगर निगम को पत्र भेजकर होटल की वैधता, निर्माण की स्थिति और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। प्रशासनिक स्तर पर होटल को गिराने (बुलडोजर कार्रवाई) को लेकर भी चर्चा चल रही है। स्थानीय लोगों द्वारा भी इस होटल को हटाने की मांग की जा रही है, क्योंकि इससे क्षेत्र की सामाजिक छवि और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई संभव है। मामले में कानून के अनुसार दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles