Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

यूरोप नें अपने हैप्पी न्यू ईयर पर दुनिया को “युद्ध गिफ्ट” किया – ड़ा इन्द्रेश कुमार 

दिल्ली /कोटा 6 जनवरी। भारत तिब्बत सहयोग मंच की ऑनलाइन राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक सोमवार रात्री में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक ड़ा इन्द्रेश कुमार के मुख्य मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल का सानिध्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर पसारी,राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री रविंद्र गुप्ता नें संबोधित किया, संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद कामदार एवं धन्यवाद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर मंत्री नें किया। वर्चुअल बैठक में कोटा से चित्तौड़ प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कौशल, प्रांतीय महामंत्री अरविन्द सिसोदिया सहित प्रांतीय पदाधिकारीयों नें भाग लिया।

मंच के मार्गदर्शक ड़ा इन्द्रेश कुमार नें अंग्रेजी नववर्ष के संदर्भ में कहा कि ” यूरोप के लोगों नें यूरोपियन कैलेंडर के हैप्पी न्यू ईयर के अवसर पर दुनिया को खुशी, खुशहाली, मानवता, शांति, भाईचारा न देकर, युद्ध गिफ्ट किया है। वहीं भारत में लोगों नें इस अवसर पर मंदिरों, धर्मस्थलों पर बहुत बड़ी संख्या में पहुंचकर,अन्य पवित्र कार्यक्रमों के द्वारा पूरी दुनिया को शांति, सदभावना और मानवता का संदेश दिया है। ”

उन्होंने कहा कि ” यूरोपियन अंग्रेजी कैलेंडर से हैप्पी न्यूईयर पर, यूरोप – अमेरिका नें ” बार ” गिफ्ट किया, तो भारत नें मैसेज ऑफ़ पीस दिया, यह अंतर सभी को समझना चाहिए। भारत हमेशा ही शांति, सदभाव और सहअस्तित्व का प्रेरक रहा है।”

उन्होंने कहा कि ” हिमालय देव आत्मा है, कैलाश मानसरोवर अमृत सरोवर है, हिमालय से बहनेंवाली नदियों में अमृत तत्व है। हिमालय भारत की सुरक्षा दीवार भी है। इसकी रक्षा हेतु सभी उपाय होते रहने चाहिए। ”

इन्द्रेश कुमार नें कहा कि ” इस वर्ष सिंधु दर्शन समिति और हिमालय परिवार की और से लेह – लद्दाख सिंधु नदी तट पर, 22 से 27 जून के मध्य पहला ‘ सिंधु कुंभ ” होनें जा रहा है, धार्मिक और आध्यत्मिक स्वरूप में यह पहला विशाल आयोजन है। इसमें सम्मिलित होना सौभाग्य से ही संभव होता है, हमें इसमें सम्मिलित होना चाहिये।”

मंच के मार्गदर्शक माननीय डॉ० इन्द्रेश कुमार द्वारा सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए तिब्बत की आजादी एवं कैलाश मानसरोवर मुक्त हो, सीमाओं की सुरक्षा आदि कई विषयों पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कैलाश मानसरोवर मुक्ति यात्रा को लेकर कहा कि पूरे देश भर में स्थान स्थान पर कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बने और कार्यकर्ता एकजुट होकर इसे सफल बनावे तो पूरे देश में एक सन्देश जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी (ड़ा) दिव्यानन्दजी महाराज ने अपने उद्बोधन में मंच के वार्षिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए हमारे पावन उद्देश्य “कैलाश मानसरोवर मुक्ति यात्रा” के लिए आव्हान किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकिशोर पसारी ने संगठन को गतिमान बनाए रखने के लिए संगठन की रूपरेखा व क्रियाकलापों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को एक दूसरे से मिलजुल कर मंच के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में मंच के संगठन, कार्यक्रम क्रियान्वयन व समय समय पर अन्य दिशानिर्देशों पर कार्यकर्ताओं को अमल करने पर जोर दिया एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख  जगदम्बा जी के भ्राता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में नरसी मेंगजी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कपिल त्यागी राष्ट्रीय महामंत्री, दीपक शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती रेखा गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विभाग, श्रीमती संजना चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री महिला विभागअर्पित मुद्गल राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विभाग,  प्रिति सागर राष्ट्रीय संयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ,  सुधा आचार्य जी राष्ट्रीय सह संयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ, सहित देश भर के कई क्षैत्र संयोजक, प्रान्त अध्यक्ष,महामंत्रीयों की उपस्थिति रही।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles