Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा शर्मा हाडोती गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित

कोटा/न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित अष्टम हाडोती गौरव सम्मान 2026 में कोटा संभाग के चारों जिलों कोटा, बूंदी, बांरा,झालावाड़ की प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय कोटा की सहायक जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा शर्मा को केंद्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवाओं, गरीबों, महिलाओं एवं किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने हेतु विभिन्न विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संभागीय आयुक्त कोटा अनिल अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

आकांक्षा शर्मा ने प्रचार-प्रसार के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें हाडोती गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान समारोह कोटा में आयोजित किया गया था, जिसमें संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी, कोटा द्वारा आयोजित हाड़ौती गौरव सम्मान–2026 के गरिमामय एवं सफल आयोजन के उपरांत कार्यक्रम के संरक्षक परमानन्द गोयल को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छगन माहुर (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा एवं प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ)। साथ में अनिल तिवारी, सत्यनारायण मित्तल, पवन मीना, के.के. शर्मा ‘कमल’, देवेंद्र सिंह चौहान एवं संजय शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles