Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

25 वर्ष बाद डाइट में मिले पूर्व छात्राध्यापक , एस टी सी बैच 1998- 2000 का रजत जयंती समारोह आयोजित ,राजस्थान भर से आए शिक्षक

-भारत सिंह चौहान

कोटा ! जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा के एस टी सी बैच 1998- 2000 का रजत जयंती समारोह 4 जनवरी 2026 रविवार को शिक्षा सहकारी कोटा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ!

तत्कालीन गुरूजनो का हुआ, ढोल नगाड़ों,आतिशबाजी व पुष्प वर्षा से स्वागत !

सेवा पूर्व शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान उस समय एस टी सी में रहे सभी व्याख्याताओ को भी आमंत्रित किया गया था! सभी गुरूजन सेवानिवृत हो चुके हैं और लगभग 75 से 80 की उम्र के है ! पूर्व छात्राध्यापकों ने सभी व्याख्याताओ के आगमन पर उनका पुष्प वर्षा ,आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया !

पुराने मित्रों से मिलकर खिलखिला उठे चेहरे ,यादें ताजा की !

25 वर्ष पूर्व 1998 से 2000 तक दो वर्ष डाइट से एसटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर राजकीय सेवा में जा चुके सभी शिक्षक एक दूसरे से मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गई! कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों समेत दिल्ली व गुजरात से भी शिक्षक कोटा डाइट में पहुंचे !

सभी गुरू जनो का किया अभिनंदन

कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र गौड़ ने बताया कि उस समय डाइट में व्याख्याता रहे डा.एम एल जैन ,मानमल श्रृंगी, कृष्णानंद गौत्तम, रामेश्वर गर्ग ,श्यामा गौरी शर्मा, नानकराम भागवानी,वीरेंद्र खत्री ,आभा शर्मा, को माल्यार्पित कर शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया तथा मुख्य अतिथि शिक्षा सहकारी 696 कोटा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल का शाल ,स्मृति चिन्ह भेंटकर व माल्यार्पित कर अभिनंदन किया!

उस समय के सांस्कृतिक कार्यक्रमो को किया प्रस्तुत !

जिस जिस छात्राध्यापक द्वारा उस समय जिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती थी ,उन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया ! तो 25 वर्ष पूर्व की स्मृति आंखों के आगे तैरने लगी !

कोटा डाइट ने किया स्वागत ,बताए नवाचार

कोटा डाइट के व्याख्याता सांवरिया सोनी ने बताया कि रजत जयंती समारोह के अवसर पर डाइट कोटा के स्टाफ द्वारा एस टी सी बैच 1998- 2000 के सभी पूर्व छात्राध्यापकों का स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा शैक्षिक नवाचारों की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी!

कार्यक्रम प्रांत: 10 बजे से सायं सात बजे तक चला! कार्यक्रम की सहसंयोजक सुरभि खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles