Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का प्रादेशिक अधिवेशन अव्यवस्थाओं की भेंट, पत्रकारों में असंतोष, समय पर नहीं पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष”

कोटा। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ  राजस्थान (जार) का प्रादेशिक अधिवेशन वर्ष 2025 नयापुरा स्थित एक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। अधिवेशन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, बाधाओं और बदलते हालातों पर गहन विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, स्वतंत्रता, सुरक्षा और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे। हालांकि, आयोजन के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिससे बाहर से आए पत्रकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर  प्रबंधन जैसी उचित व्यवस्थाएं नज़र नहीं आईं।

अधिवेशन की समय-सारिणी उस समय बिगड़ गई जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तय समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनके विलंब से आने के कारण कार्यक्रम अनावश्यक रूप से लंबा खिंचता चला गया। सुबह शुरू हुआ अधिवेशन शाम करीब 7 बजे तक चलता रहा, जिससे दूर-दराज़ से आए पत्रकारों को वापसी की चिंता सताने लगी।

मुख्य अतिथि की अनुपस्थिति में लंबे समय तक कार्यक्रम जारी रहने को लेकर बारां से आए पत्रकारों ने नाराजगी जताई और विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि बिना स्पष्ट जानकारी और समय प्रबंधन के कार्यक्रम को लगातार चलाना उचित नहीं है, खासकर तब जब अधिकांश पत्रकारों को उसी दिन वापस लौटना था।

काफी देर तक असंतोष और समझाइश का दौर चलता रहा। बाद में सभी पत्रकार अपने स्थान पर बैठे और मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके पश्चात अधिवेशन का समापन किया गया।

हालांकि अधिवेशन में पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी और समय प्रबंधन में चूक ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए। बाहर से आए पत्रकारों का कहना था कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में अतिथियों की समयबद्ध उपस्थिति और प्रतिभागियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles