Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा का प्रतिभा सम्मान समारोह अंसारी दर्पण 2026 का विमोचन सम्पन्न

अशफ़ाक़ अंसारी✍️

कोटा/अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा का *अंसारी प्रतिभा सम्मान समारोह* व *रिज़वानुद्दीन अंसारी* द्वारा संपादित *अंसारी दर्पण-2026* का इजरा (विमोचन)  को पी ए एस गार्डन कोटा में आयोजित किया गया ।

प्रोग्राम में विभिन्न ज़िलों से कक्षा 10 के 39 छात्र, कक्षा 12 के 63 छात्र, उच्च शिक्षा प्राप्त 25 छात्र, खेलकूद तथा समाज सेवा के लिए 19, राजकीय नई नियुक्ति पाने वाले 9 तथा Ph.D , गोल्ड मेडलिस्ट, डाक्टर्स, इंजीनियर्स,वैज्ञानिक, खिलाड़ी, केलिग्राफर, सरकारी नियुक्तियां प्राप्त तथा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाली 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

सोसाइटी के जनरल सेक्रेट्री ज़हूर अहमद के अनुसार प्रोग्राम की अध्यक्षता जनाब शुजाउद्दीन अंसारी एम डी रेपिड इलेक्ट्रोटेक प्राइवेट लि ने

की तथा मुख्य अतिथि जनाब डॉ सिराज अहमद क़ादरी अंसारी संपादक दबिस्तान -ए- नअत रहे । ।

विशिष्ट अतिथियों में मोहम्मद इरफान जौनपुरी अध्यक्ष अज़ीज़िया लाइब्रेरी जौनपुर, डॉ अज़ीज़ुल्लाह शीरानी प्रोफेसर मौलाना आज़ाद उर्दू यूनिवर्सिटी जौधपुर, जनाब प्रोफेसर जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली,जनाब अरशद अंसारी चेयरमैन वाई जी एन एजूकेशन ग्रुप , मोहतरमा डॉ नौरीन सदफ शिशु रोग विशेषज्ञ जे के लोन कोटा ने स्टेज को ज़ीनत बख़्शी ।

सभी मेहमानान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला , विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर । प्रोग्राम में 200 प्रतिभाओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।

कोटा के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ यूनुस अंसारी को उनकी समर्पण भाव से मरीजो़ की सेवा व समाज सेवा के लिए *अंसारी रत्न* से नवाज़ा गया । प्रोग्राम में राजस्थान बुनकर अवार्ड 2025 से सम्मानित मसर्रत जहां , कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ ज़िला कोटा के अध्यक्ष जनाब जुबेर अहमद, आई ए एस फेकल्टी श्री रोहित दाधीच , युवा पर्यावरणविद व क़ानूनविद सबरीना अंसारी, डॉ नुसरत फातिमा, इंजीनियर सलामत अली को भी निशान -ए-अंसार देकर सम्मानित किया।

सभी मेहमानों ने शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया तथा होनहार बच्चों को और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया ।  प्रोग्राम में 200 प्रतिभाओं के साथ उनके माता-पिता और दीगर संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए ।

सोसाइटी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशफ़ाक़ अंसारी, सोसाइटी के ख़ाज़िन अब्दुल मजीद अंसारी ,ज्वाइंट सेक्रेट्री अब्दुल सलाम , अब्दुल हमीद ,और तमाम पदाधिकारी और मेम्बरान उपस्थित रहे ।

अंत में सिराज अहमद अंसारी सद्र अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा ने उपस्थित सभी मेहमानों , बच्चों और उनके माता-पिता को धन्यवाद अर्पित किया ।  प्रोग्राम का संचालन नईम दानिश तथा हारून रशीद अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रोग्राम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles