कोटा /राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन, कोटा का जिला अधिवेशन 27 दिसंबर को शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनाथपुरम, कोटा में आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष मनोज जैन चतर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, संदीप शर्मा, विधायक कोटा दक्षिण, अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि संध्या शर्मा, निदेशक, कोष एवं लेखा विभाग, राजस्थान, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में लालचंद यादव प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश जैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अजय सोरल पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक होंगे।
आयोजन समिति के देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस अधिवेशन में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी और नव नियुक्त कनिष्ठ लेखाकारों एवं सेवानिवृत्त लेखा अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य एसोसिएशन के सदस्यों के बीच एकता और समरसता को बढ़ावा देना है, साथ ही लेखाकर्मियों की समस्याओं पर विचार कर उनके निराकरण का भी प्रयास किया जाएगा।






