Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

उमराह यात्रियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

कोटा | अल मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की ओर से 20 जायरीन की उमराह यात्रा पर रवानगी से पूर्व सर्वोदय स्कूल में एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अजहर मिर्जा ने उमराह के अरकान (विधि-विधान) को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि उमराह के दौरान किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, किस प्रकार इबादत करनी है और अरकान को सही तरीके से कैसे पूरा करना है।

इस अवसर पर वहाब कुरैशी ने सभी जायरीन का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उमराह किट प्रदान की गई। वहीं अशफाक अंसारी ने उमराह पर जाने वाले सभी जायरीन के हक में दुआ करते हुए अल्लाह से उनके सफर को आसान और कुबूल फरमाने की कामना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य जायरीन को उमराह की सही जानकारी देकर उन्हें मानसिक व धार्मिक रूप से तैयार करना रहा, ताकि वे पूरी श्रद्धा और नियमों के अनुसार अपनी इबादत अदा कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles