Friday, August 14, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रेजेंटा ब्लू होटल में ‘स्काईब्लू रूफटॉप लाउंज’ का भव्य शुभारंभ

कोटा /अमेरिका से पधारे रविंदर वर्मा द्वारा कोटा के सुभाष नगर स्थित होटल रेजेंटा ब्लू में नवीनतम ‘स्काईब्लू रूफटॉप लाउंज’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं होटल प्रबंधन से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

शुभारंभ समारोह में होटल के ओनर अनिल वर्मा एवं विशाल वर्मा के साथ विशेष रूप से राजीव गांधी नगर ऑक्सीज़ोन विकास समिति के अध्यक्ष प्रतीक गोयल, अनिता वर्मा , ज्योति पारेता , शिखा वर्मा , सुरेश पारेता, आशीष पारेता , प्रतीक पारेता, नरेश वर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अतिथियों को स्काईब्लू रूफटॉप लाउंज की आधुनिक एवं आकर्षक सज्जा, उत्कृष्ट आतिथ्य व्यवस्था तथा ऊँचाई से दिखाई देने वाले शहर के मनोहारी दृश्य देखने को मिले। अतिथियों ने होटल रेजेंटा ब्लू की इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह रूफटॉप लाउंज कोटा के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को एक नई पहचान देगा तथा शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षक गंतव्य सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण, आत्मीय संवाद एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles