Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कार्यकर्ताऔ ने मनाया तुलसिपूजन दिवस

कोटा/उपखंड के धुलेट कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताऔ ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपाई की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोन रह कर श्रध्दांजली दी।इस दोरान भाजपा यूवा नेता ईश्वर सेन ने पुर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपाई की हस्त लिखि पंक्तियाँ टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी?

अन्तर की चीर-व्यथा पलकों पर ठिठकी।

हार नहीं मानूँगा,

रार नहीं ठानूँगा,

काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ,

गीत नया गाता हूँ। उनके विचारों को पड़कर तथा उनके प्रेरक प्रसंगों को स्मरण कर श्रध्दांजली दी।

कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यपाल मेहरा के निजी आवास पर पहुँच कर तुलसीपूजन कार्यक्रम में भाग लिया जहाँ तुलसी मईया का विधिवत पूजा अर्चन कर तुलसी जी को चुनरी ओड़ाई ।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यपाल ने बताया की संतों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के बाद संकल्पित होकर पुछले कही सालों से लाखो परिवारों मे 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन मनाया जाता रहा है।

इस अवसर पर विजय गोयल,देवेंद्र नागर, उमेश सुमन, दीपक मेहता, रोहित सुमन, जतिन मेहरा,धर्मवीर सुमन,दिनेश मेहरा आदि कार्यकर्तागण उपस्थितरहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles