Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कोटा ।भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कोटा विकास प्राधिकरण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त हर्षित वर्मा ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सादगी और शालीन नेतृत्व का प्रतीक रहा।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि वाजपेयी की कार्यशैली, संवाद क्षमता और सर्वसमावेशी सोच आज भी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हुए देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उनके योगदान एवं उनके कार्यकाल में हुए परमाणु परीक्षणों को देश के आत्मविश्वास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार हिम्मत सिंह राव ने वाजपेयी की कालजयी कविता

“बाधाएँ आती हैं, आएँ…”का पाठ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles