Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बैन प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई

टीम प्रेरणा जायसवाल एवं स्काउट – गाइड का सेवा सप्ताह 

कोटा/टीम प्रेरणा जायसवाल एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान मंगलवार को पॉलीथिन उन्मूलन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान स्वर्गीय सेठ श्री प्रभुलाल – कल्याणी बाई जायसवाल की स्मृति में गायों को चारा और मछलियों को आटा खिलाया गया। साथ ही, मोर के लिए दाने की व्यवस्था की गई। संगोष्ठी के बाद पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प कराया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में पॉलीथिन पर संगोष्ठी में प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जीवन में स्वच्छता नहीं तो वह जीवन बेकार है। सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे भविष्य को बर्बाद कर सकती है। विकास तब तक सही है, जब तक हम सब मिलकर प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करें।

इस दौरान पायल पंकज, अंतिमा मेहरा, मीनाक्षी महावर, नीलम पारेता एवं पूजा महावर ने भी बैन प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से निपटने के लिए हमें खुद के साथ-साथ दूसरों की भी सोच बदलनी होगी।

सेवा सप्ताह के तहत् प्रवीण कुमार शर्मा की अगुवाई में गोदावरी धाम पर गायों को चारा खिलाया गया। अंतिमा मेहरा की अगुवाई में भीतरिया कुंड में मछलियों को आटा डाला गया। आंवली के जंगल में मोरों एवं पक्षियों के दाने की व्यवस्था की गई। साथ ही, मोर, कबूतर, तीतर, डेकड़, गौरैया आदि पक्षी को भी दाना डाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles