Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए में अंबेडकर कच्ची बस्ती पुनर्वास हेतु महत्वपूर्ण बैठक 

भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आज कोटा शहर के मध्य क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से बसी हुई अम्बेडकर कच्ची बस्ती के पुनर्वास के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अम्बेडकर कच्ची बस्ती बस्ती में निवासरत पात्र परिवारों को अजय आहूजा नगर स्पेशल पार्ट-प्रथम एवं द्वितीय योजना के अंतर्गत पुनर्वासित करने के संबंध में उनसे चर्चा हुई । साथ ही विस्थापन एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को चरणबद्ध, सुव्यवस्थित तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ संपन्न किए जाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी, सलाहकार (नियोजन) संदीप दंडवते, राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल ,अधिशासी अभियंता पंकज कुशवाह व पवन शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles