Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रेडियो कॉलर लगा टाइगर एमटी-8 अचानक बीच सड़क पर नजर आया

कोटा/दरा। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब रेडियो कॉलर लगा टाइगर एमटी-8 अचानक बीच सड़क पर नजर आया। सुबह करीब 11:30 बजे दरा इलाके में टाइगर सड़क पार करता दिखा, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग कुछ क्षण के लिए दहशत में रुक गए, जबकि कई लोगों ने दूर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाइगर करीब 3 से 5 मिनट तक सड़क पर टहलता रहा। इस दौरान कोटा–झालावाड़ NH-52 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। टाइगर कुछ देर बाद पास के जंगल की ओर लौट गया।

फॉरेस्ट विभाग पूरी तरह अलर्ट

डीएफओ मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व मुत्थु एस ने बताया कि टाइगर एमटी-8 नदी के किनारे अमझार पुलिया के नीचे से निकलकर रोड क्रॉस करते हुए अमझार और बटवाड़ा गांव के बीच छोटे जंगल की तरफ गया था। उसके बाद वह दोबारा रावठा रेंज की ओर लौट आया।

उन्होंने बताया कि टाइगर पर रेडियो कॉलर लगा है और वन विभाग टीमें उसके सिग्नल लगातार मॉनिटर कर रही हैं। एहतियातन दरा और रावठा रेंज की टीमें NH-52 पर 24 घंटे निगरानी में लगी हुई हैं।

पुलिस टीम भी मौके पर, दो गाय सामने पड़ने से मचा हलचल

एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा ने बताया कि मोड़क थाना SHO अपने जवानों के साथ दरा–बटवाड़ा रोड से गुजर रहे थे। उसी दौरान टाइगर सड़क पर आ गया। उसी वक्त सड़क पर दो गाय भी मौजूद थीं, जिन्हें टाइगर देखकर भागने लगीं।

मीणा के अनुसार टाइगर कुछ देर सड़क पर खड़ा रहा और फिर मुकंदरा रिजर्व के दूसरे हिस्से में प्रवेश कर गया। मौके पर फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौजूद थी।

स्थानीय लोगों में रोमांच और सावधानी की अपील

घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोमांच तो है, लेकिन वन विभाग ने लोगों से सड़क किनारे रुककर वीडियो बनाने से बचने, और टाइगर मूवमेंट वाले क्षेत्र में अनावश्यक न घुसने की अपील की है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles