कोटा/स्काउट के उप प्रधान यज्ञ दत्त हाडा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दादा नारायण दास मदनानी सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक सेवा सप्ताह के समापन पर कोटा के जाने-माने समाजसेवी व देहदान के लिए काम कर रहे वह पूर्व में मानव कल्याण समिति के माध्यम से 399 से अधिक लावारिस लोगों के दाह संस्कार और करीबन 900 से अधिक लोगों की अस्थि विसजन हरिद्वार ओंकारेश्वर व अन्य स्थान पर विसर्जित करने के लिए अरुण भार्गव को सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालों में अध्यक्ष किशोर मदनानी , सचिव प्रकाश वीर नथानी, प्रोफेसर टी सी मेहता, महंत लक्ष्मण दास रामधाम, शहर काजी जुबेर अहमद साहब ,गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के ज्ञानी जसवीर सिंह, सीएनआई चर्च के फादर रंजन बेहेरा ,लक्ष्मण मदनानी,चिकित्सा शिविर के संयोजक अशोक शर्मा, प्रतीक मदनानी ,कांता मदनानी, डॉ अरुण शर्मा ,राम मंदिर के सचिव परमानंद शर्मा, वरिष्ठ संस्थान के तेजेंद्र पाल सिंह सेठी किट्टू , 202 बार ब्लड डोनेट करने वाले दलबीर सिंह कोहली आदि उपस्थित थे। यह जानकारी देहदान नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के निदेशक आकाश भार्गव ने दी।






