Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पर्यटन स्थलों के संचालन में फेडरेशन के पदाधिकारी व व्यवसाई जनसहभागिता निभाये-ओम बिरला

होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, महासचिव संदीप पाडिया, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, ट्रेवल मार्ट संयोजक अनिल मूंदड़ा ने लोकसभा अध्यक्ष ओग बिरला से भेंटकर 02 जनवरी 26 को सांय 5 बजे चंबल रिवर फ्रंट के वेस्ट साइड के शौर्य घाट पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित किया, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने समारोह में मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने की अनुमति प्रदान की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फेडरेशन के पदाधिकारियों से कहा कि ट्रैवल मार्ट के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जाएं, जिससे बाहर से आने वाले टूर ऑपरेटर्स कोटा के पर्यटन स्थलों एवं यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यवस्थाओं को बारे में अच्छा संदेश लेकर जाए।

बिरला ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर गूलभूत सुविधाएं ट्रांसपोर्टेशन ओपन सिटी बस मुकुंदरा अभ्यारण में पर्यटकों के भ्रमण के लिए ट्रांसपोर्टेशन चंबल सफारी में चलने वाली बोटो की भी संपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए, जिसे होटल फेडरेशन एवं यहां कि व्यापारिक औद्योगिक संस्थाएं अपनी जनसहभागिता निभाए, जिससे पूरे देश से आने वाले टूर ऑपरेटर कोटा के पर्यटन स्थलों में भ्रमण कर एक अच्छा संदेश

दे सके एव यहां पर नए रोजगार के अवसर बन सकेंगे।इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष को बताया गया कि आपकी प्रेरणा से होटल फेडरेशन द्वारा एक ओपन सफारी ट्रैक गाड़ी का ऑर्डर दिया है जो करीब 22 लाख रुपए कीमत की है एवं 8 सीटर है जिसको मुकुंदरा अभ्यारण में पर्यटकों की सफारी के लिए चलाया जाएगा, जिसका लोकार्पण 2 जनवरी 26 को ट्रैवल मार्ट के उ‌द्घाटन समारोह में आपके द्वारा किया जाएगा। साथ ही हमारे द्वारा जनसहभागिता से चंबल सफारी के लिए भी अगर हमें वोट चलाने की अनुमति मिलती है तो हम चंबल में क्रूज और बोट का संचालन भी करवा सकते हैं साथ ही शहर भ्रमण के लिए ओपन बस भी चलाने के प्रयास चल रहे हैं एवं चंबल में बोटिंग करने वालों की बढ़ोतरी होने पर हम जनसहभागिता से बोट भी उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है।

अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा हाडोती के सभी व्यापारी व्यवसाई हाड़ोती को पर्यटन नगरी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए संपूर्ण प्रयास कर रहे हैं जो हाडोती के पर्यटन विकास के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles