Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिवस पर बल्लभबाड़ी में विशाल रक्तदान शिविर—101 यूनिट रक्तदान

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज वार्ड नं. 76 बल्लभबाड़ी में जनसेवा से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता के आतिथ्य तथा पूर्व पार्षद जगदीश जादौन के नेतृत्व में गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर में कुल 101 यूनिट रक्तदान हुआ, जो क्षेत्र में समाजसेवा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है।

पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक आनंद ने बताया कि रक्तदान शिविर में मोहनलाल सैनी, अंकित राठौर, चंदन कश्यप, अभिमन्यु, बहादुर चंदेल, राजा महतो, अर्जुन बैरवा, सचिन सुमन व तुषार कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

 

शिविर में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची, पूर्व पार्षद भगवान गौतम, नंदकिशोर मेवाड़ा, नयापुरा मंडल मंत्री टीकम यादव,सन्नी, मोहन महावार, नंदलाल गुर्जर, महावीर कराड़, मूलचंद सैनी, नंदसिंह, आनंद जैन, दिग्विजय सिंह, ऋषिकांत, चिंटू गुर्जर आदि का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान सभी ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए युवाओं को ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक शामिल होने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles