Tuesday, September 29, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

UN की 80वीं वर्षगांठ स्मारक डाक टिकट डिज़ाइन में नोएडा की श्रेष्ठा चमकी—अधिकारियों ने किया सम्मानित”

बिगुल जैन✍️

नोएडा, उत्तर प्रदेश /संयुक्त राष्ट्र (UN) की 80वीं वर्षगांठ स्मारक डाक टिकट की डिज़ाइन प्रतियोगिता में चयनित होने का गौरव प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा श्रेष्ठा मजूमदार को आज नोएडा स्थित उनके आवास पर एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उप कमांडेंट राकेश निखज, शिक्षाविद् संदीप शर्मा, तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।श्रेष्ठा के परिवार की उपस्थिति में आयोजित इस विशेष अवसर पर उप कमांडेंट राकेश निखज ने कहा,

“श्रेष्ठा जैसी युवा प्रतिभाएँ भारत का भविष्य हैं। उनकी रचनात्मकता और वैश्विक मंच पर मिली उपलब्धि प्रेरणादायक है। हम चाहते हैं कि ऐसे युवा आगे बढ़ें और नए मापदंड स्थापित करें।”

उन्होंने श्रेष्ठा को प्रोत्साहित करते हुए उनकी निरंतर सफलता की कामना की।शिक्षाविद् संदीप शर्मा ने श्रेष्ठा की कलात्मक समझ, समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा की। यूपी पुलिस के अधिकारियों ने भी कहा कि युवा पीढ़ी की इस प्रकार की भागीदारी राष्ट्रीय गर्व को और सुदृढ़ करती है।

भारत सरकार के डाक विभाग और विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में लाखों छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से श्रेष्ठा की डिज़ाइन को संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ के लिए आधिकारिक स्मारक टिकट के रूप में चुना गया।

सम्मान समारोह आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहाँ अधिकारियों ने श्रेष्ठा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles