Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विप्र फाउंडेशन कोटा का भव्य अन्नकूट एवं राष्ट्रीय युवक-युवति परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को

कोटा। विप्र फाउंडेशन कोटा के तत्वावधान में विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्तर का युवक-युवति परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर , रविवार को मंगलेश्वरी गार्डन, रंगबाड़ी रोड, कोटा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी रहने की उम्मीद है।

कार्यक्रम से पूर्व सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का भव्य विमोचन 19 नवंबर , बुधवार को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। इस विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि राजीव दत्ता (O.S.D.) रहेंगे।

विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह आयोजन सामाजिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और युवाओं को बेहतर जीवनसाथी चयन में सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles