Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्रीमथुराधीशजी कॉरिडोर विकास को मिलेगी रफ्तार, 66.57 करोड़ की परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा काम

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) श्रीमथुराधीशजी कॉरिडोर के विस्तार और सौंदर्याकरण कार्यों को गति देने जा रहा है। कुल 66.57 करोड़ रुपए की लागत से बाहरी एवं भीतरी विकास कार्यों, सड़क चौड़ीकरण, पुल निर्माण, मल्टीलेवल पार्किंग तथा हेरिटेज परिक्रमा मार्ग विकसित किए जाएंगे।

सबसे पहले 14.50 करोड़ रुपए की लागत से कॉरिडोर के बाहरी क्षेत्र में स्थित 15 मकानों का अधिग्रहण व विस्थापन शुरू किया जाएगा। वहीं मंदिर क्षेत्र में भीतरी विकास कार्यों के लिए 6.50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जा रहा है।

केडीए सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि श्रीमथुराधीशजी मंदिर के पीछे नामदेव धर्मशाला तक 40 फीट सड़क को 3.13 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा। इससे गढ़ पैलेस स्थित साईं बाबा मंदिर से सीधे मथुराधीश मंदिर तक आवागमन सुगम होगा। रिवर फ्रंट से लेकर मयुराधीशजी तक का मार्ग भी सीधे जुड़ सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी।

इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य भी प्रस्तावित हैं—

भट्टजी घाट पर पुरानी पुलिया की जगह स्टील ब्रिज तथा एलिवेटेड रोड निर्माण पर 1.51 करोड़ खर्च होंगे।

नामदेव धर्मशाला व मंदिर की 15 हजार वर्गफीट भूमि पर 7.19 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग विकसित की जाएगी।

टिपटा चौराहा–भूरिया गणेशजी मंदिर से पाटनपोल दरवाजे तक परिक्रमा मार्ग को 7.36 करोड़ रुपए की लागत से हेरिटेज लुक में सौंदर्यीकृत किया जाएगा।

कॉरिडोर के विकास के तहत मंदिर के सामने स्थित बाँबे वाले की धर्मशाला, निजी स्कूल एवं राजकीय संस्कृत विद्यालय की भूमि का अधिग्रहण कर यहां दुकानों व रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के आवास की बेहतर व्यवस्था हो सके।

साथ ही कॉरिडोर मार्ग पर साइनेज और होर्डिंग स्थापित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन एवं सुगमता मिले। यह पूरा प्रोजेक्ट शहर के धार्मिक, पर्यटन और हेरिटेज आकर्षण को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles