Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेस दिवस पर चमका कीर्ति का गौरव वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति माथुर हुए सम्मानित

कोटा। संत कंवर राम धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के सम्मान समारोह में शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति माथुर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोटा श्रीपुरा चित्रगुप्त मीडिया सेंटर तथा मीडिया क्लब कोटा, उन पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति माथुर को वर्षों से मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य, सशक्त लेखन और समाजमुखी पत्रकारिता के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि कीर्ति माथुर हमेशा जनसरोकारों की आवाज़ बनते हुए पत्रकारिता की मर्यादा और मूल्यों को मजबूती से आगे बढ़ाते रहे हैं।समारोह में कई वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles