Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एड. अन्सार इन्दौरी को मिला चेंज मेकर पुरस्कार,देशभर से चुने गए 100 लोगों में हुए शामिल

-भारत सिंह

लखनऊ/कोटा । मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट अंसार इंदौरी को देशभर से चुने गए 100 बदलाव लाने वाले व्यक्तियों में शामिल करके पुरस्कृत किया गया है। एसोसियेशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेसनल्स के संभागीय अध्यक्ष सिराज अहमद अंसारी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि संगठन द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष देशभर में मुस्लिम समाज की शिक्षा, स्वास्थ,वित्त,समाज सेवा,मानवाधिकार संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में बदलाव का प्रयास कर रहे 100 लोगों का चयन करता है। संगठन की यह चयन प्रक्रिया कई स्तरों से होकर गुजरती है और समाज के प्रसिद्ध पेशेवर व्यक्तियों की ज्यूरी अंतिम मोहर लगाती है।

उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड अन्सार इन्दौरी उनके वंचित समुदाय के अधिकारों और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए अद्वितीय योगदान हेतु दिया गया। । इस पुरस्कार का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा के लिए उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करना है। यह पुरस्कार मानवाधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और नेतृत्व के लिए दिया जाता है। अवॉर्ड मिलने के बाद अंसार इंदौरी के कार्य और अभियानों को व्यापक पहचान मिलेगी।चेंज मेकर अवॉर्ड मिलने पर एडवोकेट अन्सार इन्दौरी ने अपने कार्यों की देशव्यापी पहचान के लिए खुशी जाहिर की और आगे भी समर्पित रूप से काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवॉर्ड से न सिर्फ कार्यकर्ता को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि पूरे समाज को मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles