कोटा/गुमानपुरा कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की प्रथम बैठक उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लीला शर्मा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम ने बैठक का संचालन करते हुए पूरी कार्यकारिणी का परिचय करवाया और संगठन को मजबूत करने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और संगठन के हित में सक्रिय एवं समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
कांग्रेस देहात की पूर्व अध्यक्ष रुक्मणी मीणा ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को गति देने और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का संकल्प लेते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।






