Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नीतीश कुमार कल गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे

नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है। बुधवार को सीएम हाउस में जदयू के विधायक दल की मीटिंग हुई। बैठक में नीतीश कुमार को विधान मंडल दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं बीजेपी ने भी मीटिंग के बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है। अब 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी। इसमें गठबंधन के

घटक दल नीतीश को सीएम बनाने पर मुहर लगाएंगे। चर्चा है कि जदयू कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।20 को शपथ ग्रहण, एनडीए राज्यों के सीएम होंगे शामिल 20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान से भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे। साथ ही पद्मभूषण, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, वैज्ञानिक, साहित्यकार सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles