Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर में 610 लोग लाभान्वित

-अशफाक अंसारी

कोटा/ मिल्लत चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क आँखों का केंप एवं चिकित्सा शिविर विज्ञान नगर, कोटा मे मिनी मोटर मार्केट के पास आयोजित किया गया ।

ट्रस्ट के सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद हयात ख़ान ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि केंप मे डॉक्टर सुधीर गुप्ता एवं टीम द्वारा 290 रोगियों को आँखों की जांच कर दवाइयाँ वितरित की गईं तथा 20 रोगियों के नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किए गए

 

ट्रस्ट के वाइस चैरमेन सलीम अब्बासी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर मे अस्थमा, श्वास, एवं एलर्जी के रोगियों की मशीन द्वारा नि:शुल्क जांच की गईं । केंप मे नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा. हितेश मीणा, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. अहमद जुबेर, जनरल सर्जन डा. शाहिद हुसैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नाज़िया परवीन, फ़िजीशियन डा. अशहत इज़ान, डा. अक़ील ख़ान, डा. शाहबाज़ ख़ान, स्किन रोग, न्युरोथेरपी, व पंचकर्म विशेषज्ञ डा. अंजुम अंसारी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. अल्फ़ा सैय्यद, फ़िजियोथेरपिस्ट डा. फ़ातिमा ख़ान ने अपनी सेवाएँ प्रदान कर 320 मरीज़ों को परामर्श दिया जिन्हें आवश्यक जाँचें और दवाइयाँ नि:शिल्क वितरित की गई ।इस केंप मे हाड़ोती क्षेत्र के लगभग 610 मरीज़ लाभान्वित हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles